भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आज होगा आरबीआई एमपीसी के फैसलों का ऐलान

IANS | October 1, 2025 9:45 AM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में हरे निशान में थे। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 51 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,319 और निफ्टी 23 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,635 पर था।

आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के तीन सिद्धांतों पर काम कर रहा भारत : पीयूष गोयल

IANS | September 30, 2025 7:05 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के तीन सिद्धांतों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अपनी क्षमताओं, सप्लाई चेन और वैल्यू चेन को मजबूत बना रहा है।

अप्रैल से अगस्त के पांच महीनों में भारत का राजकोषीय घाटा 38.1 प्रतिशत पहुंचा

IANS | September 30, 2025 6:40 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के पांच महीनों के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा 5.98 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 26 के लिए सरकार के पूरे वर्ष के लक्ष्य का 38.1 प्रतिशत है।

ब्लू डार्ट ने सामान्य मूल्य वृद्धि का किया एलान, 1 जनवरी 2026 से होगी लागू

IANS | September 30, 2025 6:01 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस) । लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट ने मंगलवार को सामान्य मूल्य वृद्धि (जीपीआई) लागू करने की घोषणा की, जो कि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। कंपनी का कहना है कि औसतन शिपमेंट मूल्य में 9 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि उत्पाद की विविधताओं और ग्राहक शिपिंग प्रोफाइल पर निर्भर करेगी।

फेमा जांच को लेकर ईडी ने इंदौर और मुंबई में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 6 ठिकानों पर की छापेमारी

IANS | September 30, 2025 5:48 PM

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कथित तौर पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा अवैध रूप से धन को विदेश भेजने की जांच को लेकर इंदौर और मुंबई में छह ठिकानों पर छापेमारी की।

भारत में फोनपे और मास्टरकार्ड ने नया टैप एंड पे फीचर पेश किया, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट होगा आसान

IANS | September 30, 2025 4:50 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फोनपे और मास्टरकार्ड ने भारत में मास्टरकार्ड कार्डधारकों के लिए एक स्पेशल फीचर लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

यूपीआईटीएस 2025 बना जीरो इंसिडेंट इवेंट, पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग रही कारगर

IANS | September 30, 2025 4:47 PM

ग्रेटर नाेएडा, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (यूपीआईटीएस-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस का योगदान भी काफी सराहनीय रहा। इस आयोजन के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में यूपी पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था ने एक नई मिसाल कायम की।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत का कॉर्पोरेट क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत बना हुआ : रिपोर्ट

IANS | September 30, 2025 4:36 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस) । टैरिफ से जुड़ी बाधाओं और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय कंपनियों के क्रेडिट प्रोफाइल ने मजबूती का प्रदर्शन किया है। यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

मैसेजिंग ऐप अरट्टाई पर तेजी से बढ़ रहे यूजर्स, प्लेटफॉर्म को अब यूपीआई की तरह ओपन बनाने पर चल रहा काम

IANS | September 30, 2025 4:07 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और सीईओ श्रीधर वेम्बु ने मंगलवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप अरट्टाई को यूपीआई और ईमेल की तरह इंटरऑपरेबल बनाया जा रहा है।

आरबीआई एमपीसी के निर्णय से पहले सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद, बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

IANS | September 30, 2025 4:05 PM

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 97.32 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,267.62 और निफ्टी 23.80 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,611.10 पर था।