अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन, मंदिर म्यूजियम और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान को मिली मंजूरी
लखनऊ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दीपोत्सव से पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या गुरुवार को एक और ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहली बार अयोध्या में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।