अक्षय, टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' अब 11 अप्रैल को ईद पर होगी रिलीज
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने घोषणा की है कि फिल्म की रिलीज को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यह अब 11 अप्रैल को ईद पर रिलीज होगी।