सी-डैक जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 87 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 जून तक करें आवेदन

सी-डैक जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 87 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 जून तक करें आवेदन

हैदराबाद, 5 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), हैदराबाद ने देशभर में स्थित विभिन्न केंद्रों/स्थानों के लिए संविदात्मक आधार पर भर्ती के लिए अलग-अलग कुल 87 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

सी-डैक की ओर से जारी 87 रिक्तियों में एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी सर्विसेज) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (बीसी-साइब सेक) के 13, प्रोजेक्ट इंजीनियर (बीसीटी) के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (सीएस-एआई और एमएल) के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (साइबर सुरक्षा-बीसी-एआई-एमएल) के 9 (हैदराबाद-7 पद, दिल्ली-2 पद), प्रोजेक्ट इंजीनियर (साइबर सिक्योरिटी - ऑडिट और ऑपरेशन्स) के 4, प्रोजेक्ट इंजीनियर (डेटा एनालिस्ट) के 3 (हैदराबाद-2 पद, दिल्ली-1 पद), प्रोजेक्ट इंजीनियर (डेवलपर्स) के 5, प्रोजेक्ट इंजीनियर (फुल स्टैक डेवलपर) के 4, प्रोजेक्ट इंजीनियर (टेक्निकल एडमिनिस्ट्रेशन) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (वीएलएसआई - डी एंड वी - चिप डिजाइन) के 6, प्रोजेक्ट इंजीनियर (वीएलएसआई) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर (साइबर सुरक्षा) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (आईएस) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर (बीसी-वेब ऐप डेव-साइबर सुरक्षा) का 1 प्रोजेक्ट ऑफिसर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट - एफ एंड ए) का 1, सीनियर पीएमयू एसोसिएट का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (साइबर सेक एंड फोरेंसिक) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (साइबर सेक-एआई/एमएल) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (साइबर सिक्योरिटी - ऑडिट एंड ऑपरेशंस) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (फुल स्टैक डेवलपर) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (क्वांटम कंप्यूटिंग - एआई) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सर्वर मैनेजमेंट एंड सिस्टम एडमिन) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (वीएलएसआई - डी एंड वी - चिप डिजाइन) के 6, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (वीएलएसआई) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीडर (साइबर सेक-बीसी-वेब ऐप डेव) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीडर/प्रोजेक्ट लीडर (साइबर सेक) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड (सीएस-एआई एंड एमएल) के 2 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीडर (बीसीटी) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सीएसई/आईटी/ईसीई में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक, एमई/एमटेक या इसके बराबर की डिग्री या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में फर्स्ट क्लास पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या संबंधित विषय में पीएचडी, संबंधित क्षेत्र में एमबीए/पोस्ट-ग्रेजुएशन या इसके बराबर की संबंधित प्रोफेशनल योग्यता, फाइनेंस/मैनेजमेंट में दो वर्ष का फुल-टाइम एमबीए या सीए या फाइनेंस/मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएट या इसके बराबर की डिग्री या एमकॉम या सीएमए होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर प्रारंभिक जांच, शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पद अनुसार 5.11 से 13.80 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम