दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। दरअसल, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय (एमएसएसवी), रायडोंगिया, नागांव, असम ने चार वर्ष के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) - बीए, बीएड और बीएससी, बीएड के लिए फैकल्टी के विभिन्न 19 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
एमएसएसवी की ओर से फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 19 रिक्तियों में विभाग प्रमुख (एचओडी) (शिक्षा में प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - गणित का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - भौतिकी का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - रसायन विज्ञान का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - प्राणी विज्ञान/जीवन विज्ञान/बायोसाइंसका 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - वनस्पति विज्ञान/जीवन विज्ञान का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - इतिहास का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - भूगोल का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - राजनीति विज्ञान का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - अर्थशास्त्र का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - असमिया (एमआईएस) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - अंग्रेजी में कम्युनिकेशन स्किल का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (लिबरल डिसिप्लिन और पेडागोजी) - असमिया (एमआईएल)/क्लासिकल भाषा में कम्युनिकेशन स्किल का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - शैक्षिक अध्ययन के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर - स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा का 1 और असिस्टेंट प्रोफेसर - कला शिक्षा का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, एमएड, शिक्षा में पीएचडी, नेट/सेट/एसएलईटी होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएसएसवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'रजिस्ट्रार, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय (एमएसएसवी), हलधर भुइयां पथ, कलोंगपार, नागांव - 782001, असम, भारत' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें या फिर सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।
--आईएएनएस
डीके/पीएम