देहरादून, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) सहित अलग-अलग कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
डब्ल्यूआईआई की ओर से जारी पदों में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 5, प्रोजेक्ट एसोसिएट के 17, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 2, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के 3, प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट के 1, प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 7, और फील्ड वर्कर के 3 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार प्राकृतिक विज्ञान (वन्यजीव विज्ञान/प्राणी विज्ञान/पारिस्थितिकी/पर्यावरण विज्ञान/भूसूचना विज्ञान/जीवन विज्ञान)/वानिकी विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री, संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री, संबंधित क्षेत्रों में ग्रेजुएशन डिग्री, नेट या गेट उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेटस के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 24,000 से 77,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 100 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले डब्ल्यूआईआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी