सरकारी शिक्षक बनने का मौका: एचपीआरसीए ने निकाली 390 पदों पर बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

सरकारी शिक्षक बनने का मौका: एचपीआरसीए ने निकाली 390 पदों पर बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

शिमला, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने विभिन्न विषयों के शिक्षकों के कुल 390 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। टीचर के जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें शिक्षक (बायोलॉजी) के 78, शिक्षक (केमिस्ट्री) के 78, शिक्षक (फिजिक्स) के 78 और शिक्षक (कॉमर्स) के 156 पद शामिल हैं।

एचपीआरसीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म तय समय सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मास्टर की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स का बीएड के साथ टीईटी उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 रुपए प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 800 रुपए है। वहीं, जिन कैडिडेट्स से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए आवेदन में सुधार करने का शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी