आरसीएफएल में नौकरी का मौका: ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

आरसीएफएल में नौकरी का मौका: ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के कुल 188 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पूर्णकालिक एवं नियमित बीएससी (रसायन विज्ञान) की डिग्री, जिसमें बीएससी के 3 वर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान भौतिकी एक विषय के रूप में शामिल हो या तीन वर्षीय रासायनिक अभियांत्रिकी/प्रौद्योगिकी डिप्लोमा या एचएससी (विज्ञान) उत्तीर्ण उम्मीदवार और तीन वर्षीय रासायनिक अभियांत्रिकी/प्रौद्योगिकी डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष/तृतीय सेमेस्टर में सीधा प्रवेश वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट विरिफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल टेस्ट, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 22,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 700 रुपए तय किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला वर्ग/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी