नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ऊर्जा केंद्र ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित अलग-अलग रिक्त 5 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ओएनजीसी ऊर्जा केंद्र ने जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (भूविज्ञानी) के 1, सीनियर प्रोजेक्ट फेलो (भूविज्ञानी) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट (बायोटेक्नोलॉजी) के 2, और जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (भूतापीय) के 1 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 05.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार भूविज्ञान/भूभौतिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/जैव प्रौद्योगिकी/सूक्ष्मजीव विज्ञान में एमटेक/बीटेक/एमएससी, न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ, होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित ऊर्जा क्षेत्र में 2 से 6 वर्ष का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की वार्षिक सीटीजी 7.58 लाख से 11.88 लाख रुपए होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को उनके योग्यता अनुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ओएनजीसी ऊर्जा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी