आइजोल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में समूह ‘बी’ (गैर-राजपत्रित) जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (जूनियर लेखा अधिकारी- जेएओ) के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 04.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर और मिजो भाषा में दक्षता होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन सामान्य प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 के आधार पर प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी