मेकॉन लिमिटेड भर्ती अलर्ट: इंजीनियर समेत 103 पदों पर बंपर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

मेकॉन लिमिटेड भर्ती अलर्ट: इंजीनियर समेत 103 पदों पर बंपर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

रांची, 2 मई (आईएएनएस)। मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन), रांची, ने पूर्णकालिक निश्चित अवधि (एफआईएफटी) के आधार पर अनुभवी पेशेवर की संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) नियुक्ति हेतु अलग-अलग विभागों में डिप्टी इंजीनियर सहित कुल 103 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं।

मेकॉन लिमिटेड ने जिन 103 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें एडिशनल इंजीनियर (सिविल) के 4, एडिशनल इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) के 2, एडिशनल इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 3, एडिशनल इंजीनियर (मैकेनिकल) के 2, एडिशनल इंजीनियर (प्लानिंग) के 3, इंजीनियर (सेफ्टी) के 2, एडिशनल इंजीनियर (क्वालिटी) के 3, एडिशनल इंजीनियर (मिनरल प्रोसेसिंग) और डिप्टी इंजीनियर (मिनरल प्रोसेसिंग) के 1, एडिशनल इंजीनियर (माइनिंग) के 1, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के 7, डिप्टी इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) के 2, डिप्टी इंजीनियर (मैकेनिकल) के 7, डिप्टी इंजीनियर (रिफ्रैक्टरी) के 8, डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 7, डिप्टी इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन) के 4, डिप्टी इंजीनियर (प्लानिंग) के 5, डिप्टी इंजीनियर (क्वालिटी) के 4, असिस्टेंट इंजीनियर (सेफ्टी) के 5, डिप्टी इंजीनियर (माइनिंग) के 2, डिप्टी इंजीनियर (मिनरल प्रोसेसिंग) और असिस्टेंट इंजीनियर (मिनरल प्रोसेसिंग) के 1, असिस्टेंट इंजीनियर (आर्किटेक्चर) के 2, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (एचआर) के 1, डिप्टी इंडीनियर (प्रोजेक्ट) के 1, एडिशनल इंजीनियर (प्रोजेक्ट) के 1, एडिशनल ऑफिसर (मार्केंटिंग) के 1, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट) के 3, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 2, एडिशनल इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) के 1, असिस्टेंट इंजीनियर (प्लानिंग) के 1, असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 4, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 1, असिस्टेंट इंजीनियर (पर्यावरण) के 1, एडिशनल एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट) के 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट) के 1, असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोजेक्ट) के 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (एचआर) के 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (एडमिन) के 1, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (एडमिन) के 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (एडमिन) के 1,और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 3 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार पूर्णकालिक ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक, किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीए/पीजीडीएम, पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता एवं कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 23 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 43,880 से 78,390 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की घोषणा जल्द की ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर (अनारक्षित)/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, आरक्षित क्षेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम