भारत का सकल कर संग्रह अप्रैल-जून में 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए रहा

भारत का सकल कर संग्रह अप्रैल-जून में 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारत का सकल कर संग्रह वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में सालाना आधार पर 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6,10,050.53 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,42,478.57 करोड़ रुपए था। यह जानकारी इनकम टैक्स की ओर से गुरुवार को दी गई।

इनकम टैक्स की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक, सकल कर संग्रह के 6,10,050.53 करोड़ रुपए में कॉरपोरेट टैक्स की योगदान 2,76,538.46 करोड़ रुपए, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 3,14,653.07 करोड़ रुपए, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स का योगदान 18,856.12 करोड़ रुपए और अन्य टैक्स का योगदान 2.88 करोड़ रुपए रहा है।

समीक्षा अवधि में सरकार ने 89,025.71 करोड़ रुपए रिफंड के रूप में जारी किए हैं, यह आंकड़ा पिछले वर्ष समान अवधि में 87,979.39 करोड़ रुपए था।

इस दौरान 68,304.99 करोड़ रुपए कॉरपोरेट टैक्स और 20,715.51 करोड़ रुपए नॉन-कॉरपोरेट टैक्स रिफंड के रूप में दिया गया है।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में शुद्ध कर संग्रह 5,21,024.82 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े 4,54,499.18 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 14.64 प्रतिशत अधिक है।

इसमें कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 2,08,233.47 करोड़ रुपए, नॉ-कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 2,93,937.56 करोड़ रुपए और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स का योगदान 18,856.12 करोड़ रुपए रहा है।

इसके साथ सरकार ने अग्रिम कर संग्रह के भी आंकड़े जारी किए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में अग्रिम कर संग्रह 1,78,373.06 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल के समान अवधि के आंकड़े 1,54,706.02 करोड़ रुपए से 15.30 प्रतिशत अधिक है ।

इसमें कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 1,40,752.74 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि के आंकड़े 1,21,333.03 करोड़ रुपए से 16.01 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स का योगदान सालाना आधार पर 12.73 प्रतिशत बढ़कर 37,620.32 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 33,372.99 करोड़ रुपए था।

--आईएएनएस

एबीएस