आईआईटी-गोवा भर्ती 2026: टेक्निकल सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आईआईटी-गोवा भर्ती 2026: टेक्निकल सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पणजी, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-गोवा) ने टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (इलेक्ट्रिकल) के 1, टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के 1, और एडमिनिस्ट्रेटिव (प्रशासनिक) असिस्टेंट के 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 मई के शाम 05.00 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/सीएसई/आईटी/ईसीई में डिप्लोमा, संबंधित क्षेत्रों में बीटेक/बीई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 34 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा/व्यापार परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आईआईटी-गोवा के वेतन नियमों के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने समय उम्मीदवारों को पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो टेक्निकल सुपरिटेंडेंट पद के लिए 300 रुपए और एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद के लिए 200 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआईटी-गोवा की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी