रायपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-रायपुर) ने संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर स्टाफ नर्स और विजिटिंग फिजियोलॉजिकल काउंसर (आगंतुक मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता) के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए पात्र नागरिकों को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किया है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद स्टाफ नर्स पद पर चयनित कैंडिडेट की सैलरी 20,000 रुपए प्रति माह और विजिटिंग फिजियोलॉजिकल काउंसर के लिए अभ्यर्थी को दो घंटे की प्रत्येक मुलाकात के लिए 3,000 रुपए दिए जाएंगे।
वॉक-इन इंटरव्यू स्टाफ नर्स पद के लिए 10 मई को और विजिटिंग फिजियोलॉजिकल काउंसर पद के लिए 17 मई को सुबह 09.00 बजे से आईआईएम-रायपुर पते पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार साक्षरता में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु स्टाफ नर्स पद के 30 वर्ष और विजिटिंग फिजियोलॉजिकल काउंसर पद के लिए 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
स्टाफ नर्स पद के उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष और नर्सिंग काउंसिल द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शामिल हो, या राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास केंद्रीय या राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल/किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विजिटिंग फिजियोलॉजिकल काउंसर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नियमित मोड में नैदानिक मनोविज्ञान, परामर्श मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, या अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान में विशेषज्ञता के साथ मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री (एमए/एमएससी) या 6.0 के समकक्ष सीजीपीए; या नैदानिक मनोविज्ञान में एमफिल न्यूनतम 55% अंकों या 6.0 के समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास किसी प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान में योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम पांच वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना अनिवार्य है।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी