आरबीआई ने गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नति

आरबीआई ने गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नति

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) यानी कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नति किया गया है।

पदोन्नति से पहले गुनवीर सिंह आरबीआई के पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स विभाग में चीफ जनरल मैनेजर-इन-चार्ज के पद पर कार्यरत थे।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति सोमवार से प्रभावी हो गई है।

आरबीआई ने बताया कि अपनी नई भूमिका के साथ गुनवीर सिंह पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, "आरबीआई ने 18 मई 2026 से गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।"

बयान में आगे कहा गया, "ईडी पद पर पदोन्नति से पहले सिंह बैंक के पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स विभाग में चीफ जनरल मैनेजर-इन-चार्ज के रूप में कार्य कर रहे थे।"

गुनवीर सिंह के पास आरबीआई में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम, बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग सुपरविजन, रिस्क मॉनिटरिंग और सरकारी बैंकिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है।

आरबीआई ने कहा, "सिंह के पास रिजर्व बैंक में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम्स, बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग सुपरविजन, रिस्क मॉनिटरिंग, गवर्नमेंट बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में कार्य किया है।"

उन्होंने ओमान के केंद्रीय बैंक में पेमेंट सिस्टम्स एक्सपर्ट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

आरबीआई के अनुसार, गुनवीर सिंह चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के साथ-साथ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट भी हैं।

केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा, "एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में सिंह पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स विभाग का कामकाज संभालेंगे।"

--आईएएनएस

डीबीपी