40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री से म‍िलकर उत्‍साहित हुए प्रवासी, कहा- उनसे मिलना अविश्वसनीय अनुभव

40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री म‍िलकर उत्‍साहित हुए प्रवासी भारतीय, बोले- पीएम मोदी से मिलना अविश्वसनीय अनुभव

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के जिन लोगों को शुक्रवार शाम ऑकलैंड पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला, उन्होंने इस पल को 'बहुत रोमांचक' और 'अविश्वसनीय' बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत के दौरान उन्हें इतने करीब से देखने का मौका मिलना बहुत खास और यादगार अनुभव था।

भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने बताया, "प्रधानमंत्री मोदी से मिलना बिल्कुल रोमांचित कर देने वाला अनुभव था। पूरी दुनिया उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में पहचानती है। वह सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, जिनकी लोकप्रियता और लोगों का भरोसा बहुत ज्यादा है। वह हमेशा अपने देश के लिए खड़े रहते हैं, यह बहुत शानदार है।"

एक अन्य भारतीय समुदाय के सदस्य ने आईएएनएस बात करते हुए बताया, "40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का यह न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है। प्रधानमंत्री का दिल से स्वागत है। एक भारतीय होने के नाते मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी, न्यूजीलैंड में आपका बहुत-बहुत स्वागत है।"

एक उत्साहित लड़के ने प्रधानमंत्री का स्वागत करने का मौका मिलने के बाद कहा, "यह एक ऐसा पल है जिस पर मुझे यकीन नहीं हो रहा। पीएम मोदी, आप अपना अच्छा काम ऐसे ही करते रहिए।"

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, "पीएम मोदी का न्यूजीलैंड आना ही भारतीय समुदाय, खासकर ऑकलैंड में रहने वाले लोगों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आए हैं, यह अपने आप में बहुत खास मौका है। इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। मोदी जी ने हम भारतीयों को बहुत गर्व महसूस कराया है। हमने अपनी जिंदगी में पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। आप हमेशा आते रहें, आपकी लंबी उम्र हो और आप भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए काम करते रहें।"

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा। हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमने पीएम मोदी से हाथ मिलाया।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय समुदाय से मिले प्यार और उत्साह का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के बाद लिखा, "न्यूजीलैंड के भारतीय समुदाय का प्यार और अपनापन मुझे बहुत गहराई से छू गया। उन्होंने एक भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए चार दशक तक इंतजार किया है और आज उनका जबरदस्त उत्साह और गर्मजोशी साफ दिखा। भारत के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना हुआ है।"

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम