कमला हैरिस ने हिप-हॉप को 'अल्टीमेट अमेरिकी आर्ट फॉर्म' दिया करार

लॉस एंजेलिस, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हिप-हॉप की 50वीं एनिवर्सरी मनाई। इस दौरान उन्होंने हिप-हॉप को 'अल्टीमेट अमेरिकी आर्ट फॉर्म' करार दिया।

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, हैरिस ने वाशिंगटन डीसी में अपने आवास पर म्यूजिक के सेलिब्रेशन के लिए एक पार्टी आयोजित की थी, जिसे उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय में पहली हिप-हॉप हाउस पार्टी कहा।

उन्होंने कॉमन, डौग ई. फ्रेश, एमसी लिटे और फैट जो सहित रैप दिग्गजों की गेस्ट लिस्ट के साथ अपने लॉन पर बने स्टेज से एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। 

अपने लॉन के स्टेज पर जाकर उन्होंने दर्शकों से कहा: ''हिप-हॉप अल्टीमेट अमेरिकी आर्ट है।

उन्होंने कहा, "हिप-हॉप अब अमेरिका के पॉपुलर कल्चर के लगभग हर पहलू को आकार देता है और यह अमेरिकी लोगों की अविश्वसनीय विविधता और सरलता को दर्शाता है।"

"हिप-हॉप कल्चर अमेरिका की संस्कृति है। यह एक शैली है। यह म्यूजिक, मेलोडी और राइमिंग है। हिप-हॉप ताकत और आत्मनिर्णय, महत्वाकांक्षा और आकांक्षा, गर्व, शक्ति और उद्देश्य का लोकाचार भी है।

उन्होंने कहा, ''हम सभी को हिप-हॉप इतना पसंद क्यों आया? इसका एक कारण यह है कि यह सच बोलता है। बिना फ़िल्टर किया हुआ, बिना माफ़ी के?''

हैरिस ने अपने पति डौग एम्हॉफ के साथ डांस किया। लिल वेन ने अपने हिट 'ए मिल्ली', 'मिसेज ऑफिसर' और 'उपरोअर' के परफॉर्मेंस के साथ समारोह का समापन किया। उन्होंने उन्हें आमंत्रित करने के लिए हैरिस और व्हाइट हाउस को धन्यवाद दिया।

इस अवसर के लिए हैरिस ने रिकॉर्डिंग अकादमी के ब्लैक म्यूजिक कलेक्टिव और लाइव नेशन अर्बन के साथ भागीदारी की। पार्टी में 400 से अधिक गेस्ट उपस्थित थे।

--आईएएनएस
पीके/एसकेपी