अदाणी समूह पर बुलिश बर्नस्टीन, कहा-कार्यान्वयन और बैलेंस शीट मजबूत

अदाणी समूह पर बुलिश बर्नस्टीन, कहा-कार्यान्वयन और बैलेंस शीट मजबूत

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन कार्यान्वयन और बैलेंस शीट की मजबूत के चलते अदाणी ग्रुप पर बुलिश बना हुआ है और साथ ही, दिग्गज भारतीय कारोबारी समूह को लेकर कहा कि इसकी बड़े पैमाने पर सफल कार्यान्वयन की क्षमता, इसे प्रतिस्पर्धियों से आगे रखती है।

इसके अलावा, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने समूह के कर्ज, प्रमोटर होल्डिंग और शेयर गिरवी के आंकड़ों पर संतोष व्यक्त किया।

ब्रोकरेज ने अपने नोट में अदाणी समूह को लेकर कहा कि वह कर्ज के स्तर को चिंतित नहीं है और डेट रीमेंट शेड्यूल और यील्ड दोनों एक आरामदायक जोन में है। साथ ही, प्रमोटर होल्डिंग और शेयर गिरवी के आंकड़ों को अच्छा बताया।

नोट में कहा गया,"बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और थर्मल पावर के क्षेत्र में, प्रमुख बाधा सही स्थान और निकासी अवसंरचना के साथ विशाल, निरंतर भूमि का अधिग्रहण करना है। नवीकरणीय ऊर्जा के लिए 0.5 मिलियन एकड़ भूमि में अधिकांश क्षमता के लिए निकासी व्यवस्था इसका स्पष्ट प्रमाण है।"

नोट में आगे कहा गया कि समूह बड़े पैमाने की परियोजनाओं (सबसे बड़ा बंदरगाह, कोयला संयंत्र, सौर संयंत्र, भंडारण संयंत्र आदि) पर ध्यान केंद्रित करता है, स्थानीय पक्षकारों के साथ मजबूत प्रबंधन के माध्यम से तेजी से कार्यान्वयन सुनिश्चित करता है, और परिचालन व्यय की तुलना में पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देता है।

मूल्यांकन के संबंध में, बर्नस्टीन ने कहा कि कुछ कंपनियों के मूल्य समकक्षों के अनुरूप बने हुए हैं, जो यह दर्शाता है कि पोर्टफोलियो में अभी भी चुनिंदा अवसर मौजूद हैं।

अदाणी पोर्ट्स पर, बर्नस्टीन ने 1,880 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी का कहना है कि कंपनी के पास मजबूत मूल्य निर्धारण क्षमता है, मूल्य श्रृंखला में विस्तार की पर्याप्त गुंजाइश है, और यह मुख्य रूप से सरकारी बंदरगाहों से प्रतिस्पर्धा करती है जो संरचनात्मक रूप से कम कुशल हैं।

अदाणी पावर पर भी ब्रोकरेज फर्म ने 177 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। फर्म का तर्क है कि थर्मल पावर बाजार प्रभावी रूप से दो से तीन प्रमुख कंपनियों का उद्योग है, जहां उपकरण आपूर्ति मुख्य बाधा है।

इसके अलावा, अदाणी पावर ने दोनों प्रमुख भारतीय उपकरण आपूर्तिकर्ताओं से दीर्घकालिक प्रतिबद्धताएं हासिल कर ली हैं, जिससे आने वाले वर्षों के लिए प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई है - एक रणनीतिक लाभ जिसे बर्नस्टीन कम आंका हुआ मानता है।

अंबुजा सीमेंट्स पर, बर्नस्टीन ने 542 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ मार्केट-परफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है।

नोट में कहा गया है, "अदाणी पोर्ट्स हमारी शीर्ष पसंदों में से एक है, जहां हमारा मानना ​​है कि उनके पास मजबूत मूल्य निर्धारण क्षमता है, मूल्य श्रृंखला में विस्तार की गुंजाइश है, और मुख्य रूप से सरकारी अक्षम बंदरगाहों से प्रतिस्पर्धा करनी है।"

इसमें आगे कहा गया है, "हम उनके थर्मल पावर व्यवसाय (अदाणी पावर) में भी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग रखते हैं, हालांकि हमारे द्वारा शुरुआत किए जाने के बाद से स्टॉक बहुत तेजी से बढ़ा है।"

--आईएएनएस

एबीएस/