अमरावती, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच), नेल्लोर, ने डॉक्टर, नर्स सहित विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच नेल्लोर) ने जिन 14 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डॉक्टर (पूर्णकालिक), प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर-सह-व्यावसायिक काउंसलर, अकाउंटेंट-सह-क्लर्क, सहकर्मी प्रशिक्षक, हाउसकीपिंग स्टाफ (पूर्णकालिक) और योग चिकित्सक/नृत्य/संगीत/कला शिक्षक के 1-1; काउंसलर/सामाजिक कार्यकर्ता/मनोवैज्ञानिक, नर्स, वार्ड बॉय और चौकीदार के 2-2 पद शामिल हैं।
जीजीएच की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस/सामाजिक विज्ञान में ग्रेजुएशन/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/8वीं उत्तीर्ण/लेखा का ज्ञान रखने वाला ग्रेजुएट/साक्षर पूर्व नशा उपयोगकर्ता के साथ कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में तय सालों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई, 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सेलरी पद के अनुसार 5,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन का भुगतान करना होगा, जो ओसी/ओबीसी/बीसी कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीएच/पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपए तय किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीजीएच नेल्लोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियस नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'अधीक्षक, सरकारी सामान्य अस्पताल, नेल्लोर - 524004' पते पर डाक कर दें।
--आईएएनएस
डीके/पीएम