नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाले हैं। दरअसल, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने संविदा के आधार पर सीनियर डेटा एनालिस्ट सहित अलग-अलग रिक्त तीन पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना के जरिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
डीआईसी ने जिन तीन पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सीनियर डेटा एनालिस्ट डैशबोर्ड और रिपोर्ट्स के 1, सीनियर क्लाउड कम डेवऑप्स इंजीनियर के 1, और एल2 इंजीनियर (एप्लिकेशन सपोर्ट और ऑपरेशंस) के 1 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 मई तय है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री डेटा साइंस, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, सूचान प्रौद्योगिकी, या संबंधित क्षेत्र में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 2 से 8 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता, आयु, शैक्षणिक रिकॉर्ड और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीआईसी वेतन नियम के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक या जारी अधिसूचना में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम