सिविल कोर्ट में नौकरी का अवसर, अटेंडेंट के पदों के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

सिविल कोर्ट में नौकरी का अवसर, अटेंडेंट के पदों के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

रांची, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिविल कोर्ट पाकुड़ ने अटेंडेंट के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सिविल कोर्ट पाकुड़ की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सिविल कोर्ट पाकुड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, पाकुड़, पोस्ट-पाकुड़, जिला-पाकुड़, पिन कोड संख्या-816107' पते पर तय लास्ट डेट या उससे पहले तक डाक कर दें।

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी