नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया (सरसाई) ने नियमित कर्मचारी की भर्ती के लिए मैनेजर सहित विभिन्न 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सरसाई की ओर से जारी 16 पदों के जारी रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशन्स)/ई-5, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (आईटी)/ई-4, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (लीगल)/ई-4, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (आईटी-बीयूडीएस)/ई-4, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर और ट्रेनिंग)/ई-4, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सीकेवाईसी ऑपरेशन्स)/ई-4, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एसआई ऑपरेशन्स)/ई-4, चीफ मैनेजर (रिस्क और कंप्लायंस)/ई-3, चीफ मैनेजर (आईटी)/ई-3, सीनियर मैनेजर (आईटी- डेटा प्राइवेसी)/ई-2, सीनियर मैनेजर (आईटी- डिजिटल कम्युनिकेशन)/ई-2, मैनेजर (एसआई ऑपरेशन्स)/ई-1, मैनेजर (अकाउंट्स और एडमिन)/ई-1, मैनेजर (आईएस-एसओसी)/ई-1, मैनेजर (सीकेवाईसीआर ऑपरेशन्स)/ई-1 और असिस्टेंट मैनेजर (पीए टू एमडी)/ई-0 के 1-1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सरसाई के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशन्स), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सीकेवाईसी ऑपरेशन्स), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एसआई ऑपरेशन्स), मैनेजर (एसआई ऑपरेशन्स), मैनेजर (अकाउंट्स और एडमिन), मैनेजर (सीकेवाईसीआर ऑपरेशन्स) और असिस्टेंट मैनेजर (पीए टू एमडी) पोस्ट के लिए यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (आईटी), सिस्टेंट जनरल मैनेजर (आईटी-बीयूडीएस), चीफ मैनेजर (आईटी), सीनियर मैनेजर (आईटी- डेटा प्राइवेसी) और सीनियर मैनेजर (आईटी-डिजिटल कम्युनिकेशन) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन या इसके समकक्ष विषय में बीसीए/एमसीए/बीटेक की डिग्री, जिसमें बीसीए/बीटेक या एमसीए में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (लीगल) पद के लिए यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके बराबर की संस्थान से एलएलबी/बैचलर ऑफ लॉ (3 वर्ष/5 वर्ष) की फुल-टाइम डिग्री, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हो होना चाहिए।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर और ट्रेनिंग) पद के लिए यूजीसी से मान्यता प्राप्त और एआईसीटीई या उसके समकक्ष संस्था से मंजूर यूनिवर्सिटी से एचआर मैनेजमेंट में एमबीए/पीजीडीएम या कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ डिग्री होनी चाहिए।
चीफ मैनेजर (रिस्क और कंप्लायंस) पोस्ट के लिए फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, स्टैटिस्टिक्स या संबंधित क्षेत्रों में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से एमबीए/मैनेजमेंट या फाइनेंस में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा या इसके बराबर की डिग्री/एमटेक/चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) या कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) इनमें से कोई पोस्ट-ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन होना चाहिए।
मैनेजर (आईएस-एसओसी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिषत अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 13 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 30,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए तय किया गया है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी