'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'

'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। पटना में बच्चों के बीच वक्त बिताने के बाद अक्षरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके लिए यह जन्मदिन बेहद खास रहा। उन्होंने भोजपुरी शो 'भोजपुरी बवाल', खेसारी लाल यादव, तेज प्रताप यादव और अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर भी खुलकर बात की।

अक्षरा सिंह ने कहा, ''मैं अपने एक शो के लिए दिल्ली जा रही हूं, लेकिन पटना में मनाया गया मेरा जन्मदिन मुझे लंबे समय तक याद रहेगा। इस खास दिन पर मैंने अलग-अलग एनजीओ से जुड़े बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ बातें कीं। इन बच्चों से मिलकर मुझे असल जिंदगी को करीब से समझने का मौका मिला। हर छोटी-छोटी खुशियों को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है, ये मैंने उनसे ही सीखा।''

अक्षरा से जब 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वह अभी यह शो नहीं देख पा रही हैं। उन्होंने शो से जुड़े कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, ''सभी लोग अच्छे-अच्छे शो में जा रहे हैं और अपने नाम और मुकाम को बड़ा कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। मेरा फोकस फिलहाल अपने काम पर है।''

तेज प्रताप यादव के एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर भी अक्षरा सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मेरे एक करीबी दोस्त ने मुझे तेज प्रताप का वीडियो भेजा था। वीडियो में मुझे वह काफी 'क्यूट' लगे। मेरी मां (नीलिमा सिंह) ने भी मुझे तेज प्रताप के बारे में बताया था कि वह शो में सबसे अच्छे इंसान हैं। उनकी एक अलग इमेज सामने आ रही है और वह बेहद दयालु हैं।''

अक्षरा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट की भी बात की। उन्होंने बताया कि वह हिंदी फिल्म 'ईठा' का हिस्सा हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। यह मेरे लिए बड़ा मौका है।''

अक्षरा ने आगे कहा, ''मैं बिहार का नाम और बड़ा करने के लिए काफी मेहनत कर रही हूं और भगवान की दुआ से मेरे पास लगातार काम है। इस फिल्म के जरिए मेरा काम भोजपुरी इंडस्ट्री से आगे हिंदी सिनेमा के बड़े सेट तक पहुंचेगा।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम