'सा रे गा मा पा': अल्बर्ट काबो लेप्चा ने जीती ट्रॉफी, बतायी हिंदी भाषा के चलते मुश्किल सफर की कहानी
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2023' के ग्रैंड फिनाले में अल्बर्ट काबो लेप्चा को विजेता घोषित किया गया। अल्बर्ट पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के रहने वाले है। उन्होंने हिंदी भाषा के चलते अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल था।