फिल्म वूमेन ऑफ ऑनर: डेस्टिनेशन आर्मी महिला सेना पर आधारित
(04 मार्च, 2021)
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक दुनिया में महिलाओं ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं सहित कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश किया है और उसमें उत्कृष्टता हासिल की है। आज भारत की महिलाएं भारतीय थल सेना में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसी महिलाओं की मजबूती और शक्ति का उत्सव मनाने के लिए, नेशनल जियोग्राफिक इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रात 9 बजे वूमेन ऑफ ऑनर सीरीज के तहत 'वूमेन ऑफ ऑनर: डेस्टिनेशन आर्मी' का प्रीमियर करेगा।